मनरेगा योजना के तहत मजदूरी भुगतान के निर्देश

नारायणपुर | जनपद पंचायत ओरछा के 31 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना के तहत मजदूरी भुगतान के लिए मस्टर रोल जारी किया गया है और एमईएस के माध्यम से एफटीओ तैयार कर भुगतान किया गया है। नगद मजदूरी भुगतान के कारण संबंधित ग्राम पंचायत के खाता में मस्टर रोल की राशि अंतरण की गई है। ग्राम पंचायतों से संबंधित मस्टर रोल के आधार पर श्रमिकों को भुगतान करते हुए फोटोग्राफ्स संलग्न कर कार्यालय को सूचना प्रस्तुत करने की दिशा में कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *