मनाली में अनधिकृत पार्किंग पर पुलिस की कार्रवाई:जाम से निपटने को काट रहे चालान, स्ट्रीट वेंडर को भी सड़क से हटाया

मनाली पुलिस ने आई. बेक्स चौक से लेकर मनाली थाने तक सड़क किनारे अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद इस व्यस्त मार्ग पर अवैध पार्किंग की जा रही थी, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इसी क्रम में, मनाली प्रशासन ने दो दिन पहले नगर परिषद के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें आई. बेक्स चौक से थाना क्षेत्र तक बैठे सभी अनधिकृत स्ट्रीट वेंडरों (रेहड़ी-फड़ी) को भी हटा दिया गया। डीएसपी मनाली के.डी. शर्मा ने जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे सड़क किनारे वाहन पार्क न करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। डीएसपी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि शहर में सुगम यातायात बना रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *