मनाली में हादसे में व्यक्ति-10 बकरियों की मौत:तेज रफ्तार टैक्सी ने पहले जानवरों के झुंड में टक्कर मारी; फिर चरवाहे को कुचला

हिमाचल प्रदेश के मनाली में सड़क हादसे में एक चरवाहे की मौत हो गई। बिन्दु ढांक के पास तेज रफ्तार टैक्सी ने भेड़-बकरियों के झुंड और चरवाहों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 10 बकरियां भी मारी गईं। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मंडी जिले के टिहरी निवासी नरोत्तम राम (45) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने तीन साथियों जगत राम, हिरदु राम और महेन्द्र सिंह के साथ कांडी से मनाली के कन्याल की ओर अपनी भेड़-बकरियां लेकर जा रहा था। आज सुबह 4.30 बजे की घटना यह घटना आज (बुधवार) सुबह करीब 4:30 बजे की है, जब चरवाहे बिन्दु ढांक के पास व्राण क्षेत्र में पहुंचे। तभी कुल्लू की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार टैक्सी ने पहले बकरियों को टक्कर मारी और फिर आगे चल रहे महेन्द्र सिंह को भी कुचल दिया। इससे मंडी जिले के काल्ड़ी निवासी 37 वर्षीय महेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर मंडी के गलू गांव का रहने वाला टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 बकरियां भी मौके पर मर गईं, जबकि दो घायल हो गईं। पुलिस जांच में टैक्सी चालक की पहचान मंडी जिले के गलू गांव निवासी ललित कुमार के रूप में हुई है। थाना मनाली के प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही सामने आई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *