मनासा-बावड़ा मार्ग पर बाइक दुर्घटना, युवक गंभीर घायल:सिर में गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल रेफर

नीमच जिले के मनासा-बावड़ा मार्ग पर बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मनासा से जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बावड़ा निवासी 30 वर्षीय योगेश पिता जगदीश पाटीदार अपनी बाइक क्रमांक MP44MK6414 से जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में योगेश के सिर में गंभीर चोट आई और वह घटनास्थल पर ही अचेत हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट पंकज मालवीय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल योगेश को मनासा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। मनासा अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय नीमच रेफर कर दिया। फिलहाल योगेश की हालत नाजुक बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *