मनीषा के परिवार से CBI ने एक घंटा पूछताछ की:छानबीन तेज; केस से जुड़े लोगों से बार-बार ले रही जानकारी

भिवानी जिले में लेडी टीचर मनीषा मौत मामले में सीबीआई साक्ष्य जुटाने के लिए छानबीन कर रही है। इधर, मनीषा की मौत से जुड़े लोगों से बार-बार पूछताछ की जा रही है। ताकि इस मामले की तय तक पहुंचा जा सके। सीबीआई की टीम शुक्रवार शाम को गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंची थी। जहां सीबीआई की टीम मनीषा के घर पर गई। यहां पर सीबीआई ने करीब एक घंटे तक परिवार वालों से पूछताछ की। वहीं मनीषा मौत मामले से जुड़े सवाल भी किए। ताकि मनीषा की मौत मामले में चल रही छानबीन में मदद मिल सके। इससे पहले भी सीबीआई परिवार से दो बार पूछताछ कर चुकी है, जिसमें 11 अगस्त से 13 अगस्त तक हुई घटनाओं और मनीषा के बारे में जानकारी ली गई थी। मनीषा मौत से जुड़े लोगों से हुई पूछताछ
CBI की टीम परिवार से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। मनीषा जिस प्ले स्कूल में पढ़ाती थी, उसके संचालक और स्टाफ से भी पूछताछ की गई और रिकॉर्ड मांगा गया। इसके अलावा, नर्सिंग कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ की गई, जहां एडमिशन लेने का नाम लेकर मनीषा निकली थी। मनीषा का शव देखने वाले चश्मदीद, जिस खेत में शव मिला उसके मालिक, कीटनाशक दवा विक्रेता आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है। 3 सितंबर को भिवानी पहुंची थी CBI
मनीषा मौत मामले की जांच CBI को सौंपने के बाद 3 सितंबर को CBI की टीम दिल्ली से इंस्पेक्टर विवेक कुमार के नेतृत्व में भिवानी पहुंची थी। इसके बाद भिवानी पुलिस से मनीषा मौत मामले से संबंधित रिकॉर्ड भी हासिल किया गया। सीबीआई ने मनीषा मौत मामले में दिल्ली में केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। इसके बाद CBI की टीम लगातार छानबीन कर रही है, ताकि मनीषा की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *