मनीष के शतक से केतार थाना की शान दार जीत

केतार | परसोडीह हाई स्कूल मैदान में आयोजित शहीद नीलांबर– पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुधवार को केतार थाना टीम ने पंसा टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। केतार थाना टीम के कप्तान अभिमन्यु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंसा टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए। गोलू ने 36 रन और देवी लाल ने 40 रनों की तेज पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केतार थाना टीम ने मनीष के 43 गेंदों में शानदार 104 रन और सब इंस्पेक्टर चंदन के 12 गेंदों में 36 रन की बदौलत 14.2 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। मनीष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *