मनुष्य संसाधनों से सुख प्राप्ति चाहता है : आचार्य विद्यालंकार

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक सत्संग करवाया गया। इसके मुख्य यजमान सुरेंद्र खन्ना एवं रेवा खन्ना व मोहित खन्ना एवं प्रीति खन्ना और हरीश खन्ना परिवार सहित यज्ञ वेदी पर उपस्थित होकर पवित्र पावन यज्ञ किया। यज्ञ ब्रह्मा अनुराग आर्य ने पवित्र पावन वेद मंत्रों द्वारा यज्ञ को संपन्न करवाया। भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्रह्मचारी अनुराग आर्य ने कहा कि मनुष्य कोई भी कर्म बिना इच्छा के नहीं करता है। उसके पीछे उसका कोई न कोई इच्छा स्वार्थ या लाभ छिपा रहता है। वह हमेशा सुखों को प्राप्त करना चाहता है एवं अपना लाभ चाहता है। इसलिए मनुष्य सर्वदा संसाधनों से सुखों को प्राप्त करता है जिससे वह भौतिक सुख को प्राप्त करके स्वयं को गौरवांवित समझता है। यह उसकी भूल है क्योंकि सुख का मूल धर्म है और धर्म से ही सुख का अनुभव किया जा सकता है। स्त्री आर्यसमाज की डिंपल भाटिया ने अपने विचार प्रस्तुत किए और स्त्री समाज की ओर से दो कूलर भेंट किए। इस दौरान अश्विन डोगरा ने कहा कि सब रिश्ते नाते झूठे हैं। किसी पर विश्वास आंख बंद करके नहीं करना चाहिए। जिस प्रकार बारिश का पता नहीं चलता कब आ जाए कब चली जाए, ठीक उसी प्रकार व्यक्ति के स्वभाव का भी नहीं पता चलता कब वह अपने लाभ के लिए आपका विनाश कर दे। प्रधान रणजीत आर्य ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया इस मौके पर महामंत्री हर्ष लखनपाल, डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, ओम प्रकाश मेहता, चौ. हरि चंद, विजय चावला, तृप्ता चावला, सुभाष आर्य, इन्दु आर्या, पूनम मेहता, सुनीता रानी, अनु आर्य, संदीप अरोड़ा मौजूद रहे। श्रद्धालुओं को संबोधित करते वक्ता। आर्य समाज मंदिर, शहीद भगत सिंह नगर में हवन के अवसर पर शामिल श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *