मनेंद्रगढ़ के डॉ. आरएनएस शिक्षा महाविद्यालय के बीएड छात्राध्यापक और छात्राध्यापिकाएं ग्राम छिपछिपी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत से प्रत्यक्ष परिचय मिला। पुरातत्व और पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय ने प्राचीन पुरातात्विक मूर्तियों और ऐतिहासिक अवशेषों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मूर्तियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उनके संरक्षण का महत्व और क्षेत्रीय संस्कृति में योगदान सरल और रोचक ढंग से समझाया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और प्रत्यक्ष अध्ययन के माध्यम से ज्ञान अर्जित किया। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि ऐसे स्थल हमारे गौरवशाली अतीत के साक्ष्य हैं और भावी पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का माध्यम हैं। महाविद्यालय स्टाफ की उपस्थिति भ्रमण में महाविद्यालय के अध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिता शर्मा, प्राचार्य सहित समस्त सहायक प्राध्यापक और स्टाफ उपस्थित रहे। भ्रमण में बीएड प्रथम और चतुर्थ सेमेस्टर के सभी छात्राध्यापक और छात्राध्यापिकाएं शामिल हुए। वनभोज कार्यक्रम से बढ़ी टीम भावना शैक्षणिक गतिविधियों के साथ वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों में आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द की भावना विकसित हुई।


