मनेंद्रगढ़ के विवेकानंद कॉलेज में जरूरी सुविधाओं की कमी:नई जनभागीदारी समिति की पहली बैठक में पीजी कक्षाएं बढ़ाने और रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में नवगठित जनभागीदारी समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बैठक की अध्यक्षता की। प्राचार्य डॉ श्राबनी चक्रवर्ती ने पुष्पगुच्छ से सभी सदस्यों का स्वागत किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इनमें बाउंड्री वॉल का निर्माण, अतिरिक्त अध्यापन कक्षों की व्यवस्था और वॉटर कूलर की स्थापना शामिल है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वैकल्पिक नियुक्ति की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। विभिन्न विषयों में पीजी कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव महाविद्यालय में वर्तमान में केवल चार विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं चल रही हैं। प्राचार्य ने हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, प्राणीशास्त्र, वनस्पति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित और भू-गर्भ शास्त्र में पीजी कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में धमेंद्र पटवा, सुंदरलाल दुग्गड़, मुरलीधर सोनी, शैलेष जैन समेत कई सदस्य मौजूद रहे। महाविद्यालय स्टाफ से डॉ रश्मि तिवारी, डॉ सुशील कुमार तिवारी और अन्य शिक्षक उपस्थित थे। समिति ने सभी प्रस्तावों पर सहमति जताई और शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *