मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में जिला पंचायत समिति का गठन आखिरकार हो गया। पिछली बैठक में सहमति नहीं बनने के कारण दिन भर बैठक के बाद आगामी बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज भी चली लंबी बैठक के बाद देर शाम को समिति बनाई गई। जिला निर्माण के बाद पहली बार हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्पित सदस्य चुनाव जीत कर आये थे जिसके बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्पित और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्पित सदस्य बने थे। लंबी बैठक के बाद घोषणा वहीं जिला पंचायत समिति में निर्माण विभाग के सदस्य बनाये जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्पित के बीच पेंच फंसा हुआ था. जो कि आज चली लंबी बैठक के बाद सभी समिति की घोषणा की गई । जिसमें सामान्य प्रशासन समिति यसवंती सिंह , कृषि समिति सुखवंती सिंह , शिक्षा समिति राजेश साहू , निर्माण समिति रामजीत लकड़ा , सहकारिता व उद्योग उजीत नारायण सिंह , महिला एवं बालविकास अनिता सिंह, वन समिति अनिता चौधरी और स्वच्छ्ता एवं स्वास्थ्य बेला कुंवर को बनाया गया। 8 समिति बननी थी इस दौरान निर्वाचन अधिकारी जिले के अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के अपील पर कलेक्टर की सहमति से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला पंचायत में आठ समिति बननी थी जिसका आज बैठक के बाद सभी विभाग के लिए समिति बनाई गई। इसमें मुख्य पांच समिति के साथ पुराने जिले की तरह तीन अतिरिक्त समिति बनाने की मांग की गई थी जिसके बाद कुल आठ समिति बनाई गई है . इससे पहले भी सदस्यों को दो बार समिति बनाने का मौका दिया गया था परंतु सहमति नहीं बन पाने के कारण समिति की गठन नहीं हो पाया था। वहीं निर्माण समिति के सभापति बनने के बाद रामजीत लकड़ा ने मनेन्द्रगढ़ विधायक व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों की सहमति से मुझे निर्माण विभाग का सभापति बनाया गया है।


