मनेंद्रगढ़ में आतंक मचाने वाला भालू पिंजरे में कैद:स्थानीय लोगों को किया था घायल, अब बिहारपुर के जंगल में छोड़ा जाएगा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में वन विभाग और स्थानीय निवासियों ने एक भालू को पिंजरे में कैद किया है। यह भालू पिछले कई महीनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहा था। इसके हमलों में कई स्थानीय लोग घायल हुए थे। इस मामले को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के डीएफओ के बीच विवाद भी हुआ था। वन विभाग ने अब भालू को सुरक्षित रूप से बिहारपुर के जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया है। बिहारपुर जंगल में छोड़ने का फैसला वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, बिहारपुर का जंगल भालू के लिए उपयुक्त स्थान है। वहां जंगली फलों की पर्याप्त उपलब्धता है। विभाग को उम्मीद है कि भोजन की पर्याप्त उपलब्धता के कारण भालू दोबारा रिहायशी इलाकों में नहीं आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *