मनेंद्रगढ़ में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध:कांग्रेस ने केंद्र सरकार-ED के खिलाफ जमकर की नारेबाजी; बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी प्रदर्शन

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और बिजली की दरों में बढोतरी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने नेशनल हाईवे-43 जाम कर दिया। जबकि बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर कार्यकर्ताओं ने बिजली ऑफिस का घेराव किया। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने NH-43 पर बैठकर केंद्र सरकार और ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भाजपा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो सवाल भाजपा कर रही है वही सवाल कांग्रेस का है। भाजपा सवाल कर रही है कि चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर हैं। जिसके के लिए कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। वही सवाल हमारा है कि जो व्यक राजनीति में नहीं है उसके ऊपर इस प्रकार की कार्रवाई क्यों कर रही है। यह सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दबाने और कांग्रेस को कमजोर करने की नीति है। बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर बिजली ऑफिस का घेराव बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को लूटने का काम कर रही है। लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी से जनता परेशान हो रही है। वहीं नए स्मार्ट मीटर से काफी ज्यादा बिजली बिल लोगों के आ रहे हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने आए थे। लेकिन प्रशासन ने गेट पर ताला जड़ दिया। जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब बिजली बिल हाफ योजना चलाई जा रही थी। जब से भाजपा की सरकार आई है, आए दिन बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा जिले में आए दिन अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र की जनता परेशान हो रही है। इन्ही सभी बातों को लेकर हम ज्ञापन देने आए हैं। इसके बावजूद अगर सुधार नहीं होता है तो आगे चलकर बड़ा आंदोलन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *