मनेंद्रगढ़ में जुआ खेलते पकड़ाए 9 जुआरी:मकान में लगा रहे थे हार-जीत का दांव, पुलिस ने दबिश देकर 61 हजार किए जब्त

मनेंद्रगढ़ में पुलिस ने रविवार को एक मकान में दबिश देकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 61 हजार रुपए कैश बरामद किया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती में एक मकान जुआ खेला रहा है। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और 61,510 रुपए जब्त किए। पुलिस ने सभी आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूचना के आधार पर मकान से 9 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। कैश और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *