मनेंद्रगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार ने पाराडोल और बड़काबहरा के शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी टीचर उपस्थित मिले। एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने छात्रों से सवाल पूछे और पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभी छात्रों से पुस्तक वाचन कराया गया। छात्रों का पठन स्तर अपेक्षित मानक से कम पाया गया। इस स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दी गई कि अगले निरीक्षण में स्कूलों की स्थिति में सुधार होना चाहिए। बच्चों के साथ खाया मध्याह्न भोजन अधिकारी ने माध्यमिक शाला पाराडोल में बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। एसडीएम ने छात्रों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया। संस्था प्रमुख को निर्देश दिए कि वे छात्रों को नवोदय विद्यालय का भ्रमण कराने की योजना बनाएं।


