मनेंद्रगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच की बात कही। मंत्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में बनी बीटी सड़कें कुछ ही दिनों में उखड़ गईं और ओपन जिम का सामान गायब हो गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी। मंत्री ने दिलाया विकास कार्यों का भरोसा जायसवाल ने भाजपा की जीत की स्थिति में विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनने पर लंबे समय से जनता की मांग रहे ट्रांसपोर्ट नगर, नया बस स्टैंड और लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। 22 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी हुए शामिल आमसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई। वहीं सभा में नगर पालिका के सभी 22 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मौजूद रहे। 11 फरवरी को डाले जाएंगे वोट बता दें कि 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इससे पहले राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे हुए है। को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी आमसभा का आयोजन कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।


