मनेंद्रगढ़ में मनाई गई रानी दुर्गावती जयंती:आदिवासी समाज ने जागरूकता-एकता का दिया संदेश, पूर्व विधायक बोले-समाज की नहीं, पूरे भारतवर्ष की वीरांगना थीं

मनेंद्रगढ़ के ग्राम सिरौली में आदिवासी गोंड समाज की ओर से वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक गुलाब कमरों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शंकर-पार्वती और रानी दुर्गावती की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि रानी दुर्गावती केवल गोंड समाज की नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की वीरांगना थीं। जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों का पालन करने और समाज में एकता, शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के जीवन परिचय, उनके बलिदान और देश के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि रानी दुर्गावती ने जिस साहस और पराक्रम से मुगल आक्रमण का सामना किया, वह आज भी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है। रानी दुर्गावती के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए- जिलाध्यक्ष समाज के जिलाध्यक्ष शरण सिंह ने कहा कि, रानी दुर्गावती के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए। उनके संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता लाना और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। परमेश्वर सिंह ने रानी दुर्गावती के बलिदान, वीरता और शौर्य की गाथा का वर्णन किया। उन्होंने जोर दिया कि हमें महापुरुषों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए और उनके आचरणों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि यदि समाज नशे से दूर रहेगा, तो निश्चित रूप से विकास की ओर अग्रसर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *