मनेंद्रगढ़ में NHM कर्मचारियों को अल्टीमेटम:आज शाम तक काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त; 10 में से 4 मांगें मानी

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कर्मचारियों को आज शाम तक काम पर लौटने का आदेश दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि समय सीमा के बाद भी हड़ताल जारी रहने पर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी स्पष्ट कहा है कि कर्मचारियों की 4 मांगे स्वीकार ली गई है। काम पर जल्द लौट जाना चाहिए। 3 मांगों के लिए बनी कमेटी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की 10 मांगों में से 4 प्रमुख मांगें पहले ही स्वीकार कर ली हैं। 3 मांगों के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी को 30 दिनों के भीतर समाधान निकालने का निर्देश दिया गया है। शेष 3 मांगों पर भी विचार के लिए एक अलग कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी अन्य राज्यों की स्थिति का अध्ययन कर निर्णय लेगी। मंत्री का कहना है कि सरकार ने कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाए हैं। अब कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर अपने काम पर लौट जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *