मनेन्द्रगढ़ के जोड़ा तालाब छठ घाट पर स्वच्छता अभियान:जनप्रतिनिधियों और आमजन ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

मनेन्द्रगढ़ के जोड़ा तालाब छठ घाट पर स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधि और आमजन ने कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। यह अभियान पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव ने स्वच्छता को आत्मा की सफाई से जोड़ा। सीएमओ मुक्ता चौहान ने कहा कि नगरपालिका के प्रयास तभी सफल होंगे जब हर नागरिक स्वच्छता को अपना कर्तव्य मानेगा। रामचरित द्विवेदी ने नगर की सुंदरता को सबकी जिम्मेदारी बताया। पंकज जैन संचेती और संजीव ताम्रकार ने छोटे प्रयासों से बड़े परिवर्तन की बात कही। शैलेश जैन ने धार्मिक स्थलों की स्वच्छता को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ा। विनीत जायसवाल ने स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता पर जोर दिया। लोगों ने स्वच्छता का लिया संकल्प विजय पाठक ने स्वच्छता अभियान को एक नई क्रांति बताया। संजय सिंह सेंगर ने श्रमदान को सबसे बड़ा धर्म कहा। सतीश उपाध्याय ने सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। पूर्व नेता प्रतिपक्ष सरजू यादव ने इसे आने वाली पीढ़ी के लिए उपहार बताया। कार्यक्रम में इंजिनियर पवन साहू ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव ने साफ-सुथरे शहर को पहचान बताया। अंत में सभी ने स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और पूरे नगर को स्वच्छ रखने की प्रतिज्ञा ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *