मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को मातृ-गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्र और प्राचार्य विनोद कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मातृ-सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य विद्यालय और घर के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करना है। इससे बच्चों की शिक्षा, अनुशासन और संस्कारों को और बेहतर बनाया जा सकेगा। कार्यक्रम में अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षा पद्धति से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों की पढ़ाई में माता-पिता की भूमिका पर चर्चा की गई। सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ माताएं और अन्य अभिभावक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों के समग्र विकास के लिए स्कूल और घर के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। विद्यालय की गतिविधियों में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना भी बनाई गई।


