मनेन्द्रगढ़ कॉलेज परिसर में मिले नशीले इंजेक्शन:छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

मनेन्द्रगढ़ (एमसीबी) जिला मुख्यालय स्थित शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, खाली निडिल और शराब की बोतलें मिली हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस संबंध में पहले भी पुलिस प्रशासन से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कुछ समय तक नियमित गश्त की गई, जिससे असामाजिक तत्वों का प्रवेश कम हुआ था। हालांकि, हाल के दिनों में एक बार फिर ऐसे लोगों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वार्ड पार्षद ने कहा- एसपी से शिकायत करेंगे वार्ड पार्षद ओमप्रकाश जायसवाल ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर चारों ओर से खुला होने के कारण असामाजिक तत्वों का प्रवेश आसानी से हो जाता है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में नशीले इंजेक्शन और शराब की खाली बोतलें पाई गईं। जायसवाल ने इस पूरे मामले की शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही है। मंत्री ने दिया था सख्त कार्रवाई का आश्वासन बीते 1 दिसंबर को एड्स दिवस के अवसर पर इसी कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से नशीले इंजेक्शन के बढ़ते चलन को लेकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया था कि प्रदेश स्तर पर इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है और पुलिस अधिकारियों को नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *