मनेन्द्रगढ़ में सिंदूर शौर्य यात्रा का आयोजन:श्रीराम मंदिर से निकली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वंदे मातरम के नारों से गूंजा शहर

मनेन्द्रगढ़ में राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा आयोजित सिंदूर शौर्य यात्रा का आयोजन श्रीराम मंदिर प्रांगण से किया गया। यात्रा की शुरुआत में वीर शहीदों को सिन्दूर अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। प्रतिभागियों ने तिरंगे झंडे लिए और पारंपरिक वेशभूषा पहनी। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिन्द के नारे लगाए गए। श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना के जवान सिर्फ सीमा पर नहीं, हमारे हृदयों में भी रहते हैं। यह यात्रा उनके प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाने निकली शौर्य यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के प्रति सम्मान जगाना है। साथ ही युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना और देश की एकता व अखंडता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मंच ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *