मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव

जयपुर | सीकर रोड स्थित विद्याधर नगर रोडवेज डिपो के बाहर श्री मनोकामनेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर में भव्य पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। विशेष शृंगार, आरती और हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात भक्तों को पंगत प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर समिति के आशीष जांगिड़, दीपक खुटेटा, अजय पारीक, संजय सैनी, नृसिंह हाड़ा, ओमप्रकाश यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे और मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा आयोजन की सफलता में सहयोग दिया। भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, कार्यक्रम में स्थानीय समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *