मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे सेलेब्स:धर्मेंद्र और पूनम ढिल्लन ने श्रद्धांजलि दी, रवीना टंडन बोलीं- उनकी तीन पसंदीदा चीजें लाई हूं

एक्टर मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। वे विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान उनकी बेहद कामयाब फिल्में रहीं। मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे सेलेब्स रवीना टंडन ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बात करते हुए बोलीं- मेरे पापा को उन्होंने फिल्मों में ब्रेक दिया। मैं आज उनके लिए उनकी तीन पसंदीदा चीजें लाई हूं, महाकाल की रुद्राक्ष माला, साईं बाबा की विभूति और भारत का झंडा। क्योंकि मेरे लिए वह भारत हैं, भारत थे और भारत रहेंगे। मनोज कुमार के निधन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री और राजनीतिक हस्तियां शोक मना रही हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी ने एक्टर को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा है। साथ ही अक्षय कुमार और करण जौहर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अजय देवगन ने लिखा, ‘मनोज कुमार जी सिर्फ एक सिनेमाई आइकन नहीं थे- वह मेरे परिवार के सफर में एक माइलस्टोन थे। उन्होंने मेरे पिता, वीरू देवगन को ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में एक एक्शन डायरेक्टर के रूप में पहला ब्रेक दिया। इसके बाद अजय के पिता ने फिल्म ‘क्रांति’ तक काम जारी रखा, जिससे ऐसे पल बने जो अब भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास का हिस्सा हैं।’ कल होगा मनोज कुमार का अंतिम संस्कार मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट पर होगा। मनोज कुमार काफी समय से लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी 2025 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *