अमृतसर | रविवार को क्राइस्ट चर्च कैथेड्रल, राम बाग में आयोजित भव्य प्रार्थना सभा में राइट रेव मनोज चरण को डायोसिस ऑफ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया का आठवां बिशप नियुक्त किया गया। बिशप चरण ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में शांति, धार्मिक सद्भाव और भाईचारा स्थापित करना है। उन्होंने कहा- धर्मांतरण नहीं, बल्कि वार्तालाप जरूरी है। बिशप चरण ने कहा कि वे सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेंगे। वे बॉम्बे डायोसिस के बिशप और चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के कार्यवाहक डिप्टी मॉडरेटर रह चुके हैं। इस मौके राईट रेव सिल्वेनस क्रिश्चियन, बिशप, डायोसिस ऑफ़ गुजरात, सीएनआई, ने इस प्रार्थना सभा के दौरान पवित्र बाइबल में से धर्मोपदेश दिया।


