रांची | सीसीएल के महाप्रबंधक उत्खनन सुबोध कुमार ने गुरुवार को सीसीएल ऑफिसर्स बेंवॉलेंट समिति के तहत पूर्व मुख्य प्रबंधक उत्खनन स्व मनोरंजन खलखो की पत्नी रश्मि टोप्पो को 4.5 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि मनोरंजन खलखो सीसीएल के सीआरएस बरकाकाना में कार्यरत थे। उनका इसी वर्ष 2 मार्च को निधन हो गया था। मौके पर सीसीएल ऑब्स के उपाध्यक्ष राजीव रंजन शर्मा, महासचिव आलोक कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष कल्याण कुमार विश्वास समेत अन्य उपस्थित थे।


