मनोहरपुर में दो माओवादी सदस्य गिरफ्तार:प्रतिबंधित संगठन के पर्चे और मोबाइल फोन बरामद, खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा

पश्चिमी सिंहभूम जिले की मनोहरपुर पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से संगठन के प्रतिबंधित पर्चे और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को हुई। मनोहरपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मयंक प्रसाद सशस्त्र बल के साथ रामधानी चौक के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम नंदपुर, सुरीन टोला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम नंदपुर, सुरीन टोला पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनों संदिग्ध खेतों की ओर भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (29), पिता करम सिंह जाते, निवासी डिम्बुली टोला, मनोहरपुर; और विमल नाग (22), पिता पस्कल नाग, निवासी राईबेड़ा, गोईलकेरा के रूप में हुई है। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर दुर्जन जाते के पास से लाल रंग का प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन का एक पर्चा मिला। विमल नाग के पास से एक काले रंग का कीपैड मोबाइल फोन जब्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *