मन की बात कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक व सह संयोजकों की घोषणा

गढ़वा | भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लिए गढ़वा जिला संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। इसके तहत विकास तिवारी को जिला संयोजक जबकि ओमप्रकाश गुप्ता और मनोज जायसवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी को गढ़वा जिले के सभी मंडलों के बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं आम नागरिक प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे और समझेंगे। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित होता है और कार्यक्रम के पश्चात इसकी जानकारी सरल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने से नवाचार, सकारात्मक पहल और प्रेरणादायक प्रसंग सामने आते हैं। जिले के सभी मंडल अध्यक्ष अपने-अपने मंडल के अंतर्गत सभी बूथों पर संयोजक नियुक्त कर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *