अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह संवाद हर नागरिक में नई ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रीय गर्व का संचार करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज भारतीय खेल जगत, देश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक प्रसंगों और नागरिक कर्तव्यों को जिस सरस और आत्मीयता से रखा, वह वास्तव में राष्ट्रनिर्माण का सशक्त संदेश है। कार्यक्रम के उपरांत चुघ ने अपील की वे प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान दें।


