मन पर ध्यान केन्द्रित करने लोगों ने किया मेडिटेशन

कोरबा| शहर के बाइपास रोड पर स्थित अशोक वाटिका में वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने लोगों को मन और शरीर पर ध्यान केन्द्रित करने मेडिटेशन कराया। इसके लाभ के बारे में भी बताया। लोगों के हित की विशेष आयोजन में पहुंचे महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि निरोग जीवन जीने योगा को अपनाएं। रोजाना सुबह 10 मिनट मेडिटेशन से शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इससे नकारात्मक विचार दूर होते हैं और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। जीवन में योग के कई फायदे हैं। महापौर प्रसाद समेत क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी परमेन्द्र पांडेय, आयुष विभाग कोरबा के डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. राजकुमार, डॉ. केसी देबनाथ, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीके रूक्मिण व बीके बिंदु व बीके विद्या ने मेडिटेशन के लाभ बताए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *