मप्र स्टेट साइबर पुलिस ने जारी की गाइडलाइन:68 करोड़ ई-मेल आईडी-पासवर्ड लीक, सोशल मीडिया-बैंकिंग सब खतरे में… तुरंत रीसेट करें

देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच मप्र स्टेट साइबर पुलिस ने अहम एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में करीब 68 करोड़ इंटरनेट यूजर्स की ई-मेल आईडी और पासवर्ड साइबर अपराधियों के हाथ लगने की आशंका सामने आई है। एडवाइजरी में के अनुसार ई-मेल अकाउंट हैक हो जाए तो अपराधी इससे सोशल मीडिया अकाउंट, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और अन्य एप्स तक भी पहुंच बना सकते हैं। इससे बचने के लिए आप पासवर्ड को तुरंत रीसेट करें। एसपी स्टेट साइबर प्रणय नागवंशी ने कहा कि यह चेतावनी डर फैलाने के लिए नहीं है, बल्कि बढ़ते डेटा लीक और साइबर ठगी के खतरे को देखते हुए पहले से सतर्क करने की पहल है। समय रहते पासवर्ड बदलना, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू करना और अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग पासवर्ड रखना सबसे प्रभावी बचाव है। खुद जांचें… आपका ई-मेल सुरक्षित है या नहीं लोग स्वयं जांच कर सकते हैं कि उनकी ई-मेल आईडी किसी डेटा लीक का हिस्सा रही है या नहीं। इसके लिए Have I Been Pwned वेबसाइट का उपयोग करें। यह साइट डेटा लीक के आधार पर जानकारी देती है। साइबर पुलिस ई-मेल सुरक्षा को डिजिटल सुरक्षा की पहली लाइन मानती है। कैसे बचें… मदद मांगें: ps.cybercell-bpl@mppolice.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 7587646775 पर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *