पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं रहा, यह ‘बीजेपी आयोग’ बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बंगाल में चुनौती दी गई, तो वे पूरे देश में बीजेपी की नींव हिला देंगी। ममता बोनगांव में एंटी-SIR रैली में को संबोधित कर रही थीं।ममता ने दावा किया कि यदि राज्य के मतुआ-बहुल क्षेत्रों में रहने वाले लोग नागरिकता (संशोधन) अधिनियम – CAA के तहत स्वयं को विदेशी घोषित करते हैं, तो उन्हें तुरंत मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा। बीजेपी शासित राज्यों में SIR क्यों वोटर्स लिस्ट के चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) को लेकर ममता ने यह सवाल उठाया कि अगर SIR का मकसद अवैध बांग्लादेशियों को हटाना है, तो बीजेपी शासित राज्यों में SIR क्यों कराया जा रहा है? क्या बीजेपी यह स्वीकार कर रही है कि उसके ‘डबल इंजन’ वाले राज्यों में भी घुसपैठिए मौजूद हैं? उन्होंने कहा, एक बार SIR के बाद आई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आ जाएगी, तब लोग समझ जाएंगे कि चुनाव आयोग और बीजेपी ने कितना बड़ा ‘विनाश’ किया है। SIR दो–तीन साल तक किया जाए तो हम समर्थन देंगे ममता ने आगे कहा, अगर SIR दो–तीन साल तक किया जाए, तो हम इस प्रक्रिया को हर संभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे। उन्होंने दावा किया कि बिहार चुनाव परिणाम SIR का ही असर था, और विपक्ष बीजेपी की रणनीति को वहां समझ ही नहीं पाया। ममता ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर बीजेपी बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी, तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूँगी। उन्होंने कई बार बीजेपी को बताया है कि वह उन्हें राजनीतिक रूप से न तो चुनौती दे सकती है और न ही हरा सकती है।


