भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के मयूर होटल में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है। पकड़े गए जुआरियों में जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख भी शामिल हैं। इनके कब्जे से 17 हजार 670 रुपए नकद व तीन मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों में जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख निवासी सोमनी, अलख साहू निवासी महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव, जगदीश प्रसाद निवासी गंज चौक राजनांदगांव और अक्षय रायचा निवासी सन सिटी कॉलोनी राजनांदगांव हैं। 21 अगस्त को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की मयूर होटल स्वीट रूम तृप्ति में जुआ खेला जा रहा है। इस पर सीएसपी वैशाली जैन के नेतृत्व कोतवाली व बसंतपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की। जहां ये चारों आरोपी जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 (2) के तहत कार्रवाई की गई है।


