मरवाही के बाइक शोरूम में मजदूर की करंट से मौत:11 केवी तार की चपेट में आया, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

मरवाही के बाइक शोरूम में सोमवार को एक हादसा हुआ। यहां 11 केवी की नंगी तार की चपेट में आने से मजदूर अशोक केवट की मौके पर ही मौत हो गई। चंगेरी निवासी अशोक शोरूम की दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना के समय शोरूम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, जिससे लापरवाही सामने आई है।हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना पल भर में हुई और अशोक की जान चली गई। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे ने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *