मरवाही में भालू का आतंक:खेत जा रहे किसान पर किया हमला, एक सप्ताह में तीसरी घटना, जंगल कटाई से गांव पहुंच रहे जानवर

छत्तीसगढ़ के मरवाही इलाके में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। करगीकला गांव के 45 वर्षीय किसान भिखारी लाल को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घटना सुबह के समय की है, जब भिखारी लाल अपने खेत की ओर जा रहा था। भालू ने पीछे से अचानक हमला किया। किसान ने अपनी जान बचाने के लिए भालू से संघर्ष किया। इस दौरान वो घायल हो गया। भालू के भागने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। गांव के विशाल उरेती तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मरवाही क्षेत्र में यह पिछले एक सप्ताह में भालू के हमले का तीसरा मामला है। वन विभाग के अनुसार, जंगलों में अवैध कटाई और खनन के कारण भालू अपना प्राकृतिक आवास छोड़कर गांवों की ओर आ रहे हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *