मरवाही में ससुर ने बहू पर किया टांगिया से हमला:बाजार से लौटी बहू के सिर पर वार, अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मरवाही में एक ससुर ने अपनी बहू पर टांगिया से हमला कर दिया। बहू ममता पोर्ते देर रात बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान ससुर ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र का है। इस मामले में एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि, घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। विवाद के बाद ससुर शिवा गोंड ने बहू के सिर पर टांगिया से वार किया। हमले में ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल बहू अस्पातल में भर्ती घायल को फौरन मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा गोंड को गिरफ्तार कर लिया। उस पर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *