मरवाही BEO दरफ्तर में पदस्थ कर्मचारी सस्पेंड:अलग-अलग शिकायतों की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

जीपीएम के मरवाही विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 जीवन लाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अलग-अलग शिकायतों की लंबी जांच प्रक्रिया के बाद की गई है। जीवन लाल यादव के खिलाफ मिली शिकायतों की पड़ताल के लिए जनपद पंचायत मरवाही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने सितंबर 2023 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें 12 प्रमुख बिंदुओं और तीन अभिमतों पर जांच पूरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवंबर 2025 में एक नई जांच समिति बनाई गई। इस समिति ने जीवन यादव की ओर से दिए गए लिखित जवाबों की गहन समीक्षा की। 26 नवंबर 2025 को सौंपी गई नई रिपोर्ट में पुरानी रिपोर्ट के सभी बिंदुओं पर सहमति जताई गई। जांच में पाया गया कि जीवन लाल यादव के खिलाफ लगी शिकायतें प्रथम दृष्टया सही साबित हुईं। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीश तिवारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *