भास्कर न्यूज | धमतरी धमतरी के मराठा मंगल भवन में 18 जनवरी को कराते बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। सेइको काई कराते इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ के मुख्य कराते प्रशिक्षक व परीक्षक छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष रेन्शी बी. ब्रह्मया नायडू व सहायक परीक्षक के रूप में सेन्साई देवराज धनकर, सेन्साई जयंत नायडू ने यह परीक्षा ली। धमतरी कराटे डू एसोसिएशन ने सेइको काई कराते इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित परीक्षा में धमतरी जिले से कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों को स्टैमिना, स्ट्रेंथ, स्पीड, फ्लेक्सिब्लिटी तथा कराते के कौशल जैसे पंच, किक, स्टांस सहित काता, बूंकाई, इप्पोन कुमीते टेक्निक्स की बारीकी से निरीक्षण कर खिलाड़ियों की दक्षता व क्षमता का आंकलन किया गया। इसमें जूनियर-सीनियर, कलर बेल्ट, येलो, ऑरेंज, ग्रीन, के लिए बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धमतरी कराते डू एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसेई अशोक सिन्हा ने खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर गोविंद सार्वा, हेमंत चक्रधारी, विद्या कुर्रे, अंजली फूटान, रिया फूटान, कुशमिता साहू, दीपक लोंढे आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


