मुड़ागांव(कोरासी)| शाकंभरी मरार समाज छुरा क्षेत्र एवं युवा एकता मंच लोहझर के संयुक्त तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन शाकंभरी सिद्ध शक्तिपीठ के प्रांगण लोहझर में किया गया। शाकंभरी मरार समाज द्वारा अपने आराध्य देवी मां शाकंभरी की स्तुति में नवरात्रि पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जस मंडली द्वारा जसगीत गाए जा रहे हैं।


