मरीजों को फल वितरित:उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पूर्व प्रिसिंपल, पूर्व अधीक्षक ने मरीजों को बांटे फल-कंबल

एसएमएस हॉस्पिटल परिसर में आज पूर्व पंचायत प्रसार अधिकारी और पेंशनर समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व. बोहरे श्रीबाबूलाल उपाध्याय की 7वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उनके परिजन समेत हॉस्पिटल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों को फल, बिस्किट और कंबल वितरित किए। पुण्यतिथि के मौके पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा, पूर्व अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा, सर्जरी विभाग से डॉ. नरेन्द्र शर्मा के अलावा स्व. उपाध्याय के परिजन श्याम उपाध्याय, रितेश, राहुल समेत अन्य लोगों ने ओपीडी परिसर में आए मरीजों, वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजनों और अस्पताल परिसर के आसपास मौजूद मरीज और उनके परिजनों को फल, बिस्किट और कंबल वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *