कोंडागांव| मर्दापाल मेला में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा ई-केवाईसी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान नेटवर्क विहीन पंचायतों के हितग्राहियों, आधार फेस डिटेक्शन से संबंधित समस्याओं वाले हितग्राहियों तथा ई-केवाईसी से वंचित शेष हितग्राहियों को बुलाकर उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। शिविर में कुल 28 पंचायतों के हितग्राही शामिल हो रहे हैं। यह शिविर 20 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।


