मर्सी होम के बच्चों को भेंट की गर्म जर्सी

ग्वालियर| मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्वालियर में संचालित मर्सी होम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जस्टिस आनंद पाठक की पहल पर सामाजिक सरोकार के तहत मर्सी होम की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर ग्वालियर के मर्सी होम की रंगाई-पुताई के साथ ही मर्सी होम की व्यवस्थाओं को बेहतर करने का अभियान निरंतर जारी है। सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा भी भागीदारी की जा रही है। ग्वालियर में युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से संचालित जिम संचालक ने भी शुक्रवार को मर्सी होम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े की जैकेट (हुडी) प्रदान की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *