मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा की तैयारी शुरू,:कांग्रेस ने जिलेवार कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए, 7 जुलाई को रायपुर में होगी किसान-जवान-संविधान जनसभा

आगामी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही “किसान-जवान-संविधान जनसभा” को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होगे। इस आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए जिलेवार कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए हैं। नियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा कर, ब्लॉक, नगर और जिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें। क्या हैं जिम्मेदारियां? कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का निर्देश: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को लेकर कहा है कि यह सिर्फ एक जनसभा नहीं बल्कि लोकतंत्र, किसानों, जवानों और संविधान की रक्षा का संकल्प है। सभी प्रभारी अपने जिले से जिम्मेदारी निभाएं और जनसमूह की ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *