जांजगीर | मवेशियों की तस्करी के मामले में पामगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 5 मवेशी व एक छोटा हाथी वाहन जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में त्रिवेन्द्र यादव (19 वर्ष) व शत्रुहन यादव (55 वर्ष), दोनों निवासी कुरेली थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ससहा के अटल चौक के पास दो व्यक्ति मवेशियों को पकड़कर सफेद रंग के वाहन में लोड कर रहे हैं और ससहा से जोंधरा की ओर जा रहे हैं। सूचना पर थाना पामगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान हुई। वाहन की जांच करने पर उसमें रस्सियों से बंधे पांच मवेशी मिले।


