महासमुंद| सरायपाली थाना क्षेत्र में गौवंश की तस्करी किये जाने का मामला सामने आया है। दो व्यक्ति 6 मवेशियों को पीटते हुए ओडिशा की ओर ले जाते पाए जाने पर पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर ली है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 12 उड़ियापारा सरायपाली निवासी मयंक पाणिग्राही ने शिकायत में बताया कि वह जिला गौ रक्षक के रूप में कार्य करते हैं। उन्हें 13 अप्रैल को सूचना मिली की दो व्यक्ति गौवंशी मवेशियों को मारते पीटते पैदल हांकते ओडिशा की ओर ले जा रहे हैं। जिसका नाम उदय बंजारा व अंगद यादव है। ये 6 बैलों को क्रुरता पूर्वक हांकते हुए ले जा रहे थे। उक्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात मयंक पाणिग्राही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल में पहुंचकर जानकारी ली, जहां ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाते हुये वहां से एक व्यक्ति घटना स्थल से भाग गया जिसका नाम अंगद यादव निवासी वार्ड 07 झिलमिला बताया गया। ग्रामीणों ने उक्त गौवंशों को बजरंग दल के कार्यकर्ता मनीष साहू के घर में रखा गया व चारापानी की व्यवस्था की गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर ली है।


