मवेशियों से लदा पिकअप जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार:बोरतलाव पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा रहे पशुओं को बचाया, वाहन भी जब्त

राजनांदगांव के बोरतलाव पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बूचड़खाना ले जाए जा रहे दो मवेशियों (भैंस) को एक पिकअप वाहन से मुक्त कराया और महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में वाहन सहित कुल 4.70 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर 11 जनवरी को थाना प्रभारी अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में बोरतलाव पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के ‘छोटा हाथी’ पिकअप वाहन (क्रमांक MH 36 AA 0916) में मवेशियों को भरकर कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम बोरतलाव स्थित नंदिनी पेट्रोल पंप के पास, चांद सूरज (महाराष्ट्र सीमा) रोड पर एक चेकिंग पॉइंट स्थापित किया। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन वहां पहुंचा, जिसे घेराबंदी कर रोक लिया गया। पुलिस ने पिकअप में दो मवेशियों को पकड़ा वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने पाया कि पिकअप के भीतर दो मवेशियों को अमानवीय तरीके से बांधा गया था। वाहन में मवेशियों के लिए उठने-बैठने की पर्याप्त जगह नहीं थी, और न ही चारा या पानी की कोई व्यवस्था की गई थी। पूछताछ में वाहन सवार व्यक्तियों ने मवेशियों को कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की। दो आरोपी भी गिरफ्तार पुलिस ने मौके से ही दोनों आरोपियों, इमरान शेख (30 वर्ष) पिता मुबारक शेख और रवि भोयर (35 वर्ष) पिता सूरज भोयर को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सालेकसा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के निवासी हैं। जब्त की गई सामग्री में 1,70,000 रुपये मूल्य की दो भैंस और 3,00,000 रुपये मूल्य का ‘छोटा हाथी’ पिकअप वाहन शामिल है, जिसका कुल मूल्य 4,70,000 रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *