मशीन ठीक करने आए मैकेनिक ने कहा-इसाई धर्म अपना लो सब रोग ठीक होंगे

जामसर का मामला, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप, केस दर्ज मैकेनिक घर में खराब पड़ी मशीन ठीक करने आया था। बीमार गृहस्वामी को देखकर बोला- इसाई धर्म अपना लो सब रोग ठीक हो जाएंगे। लोगों ने वीडियो बनाकर बुला ली पुलिस। केस दर्ज। जामसर थाना पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया है। खारा निवासी करणराज ओड की ओर से जामसर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जामसर निवासी हरपाल ओड मशीन ठीक करने के बहाने घर आया। पिताजी को लकवा है। उसने बहकाने की कोशिश करते हुए कहा कि हिन्दू से इसाई धर्म अपना लो तो घर की सारी बीमारियां दूर हो जाएंगी। इस तरह वह धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान वहां लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। पता चलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को इत्तला दी गई। एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि करणराज की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हरपाल को डिटेन किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *