मस्जिद के पास खेल रहे थे जुआ पुलिस ने दबोचा:सदर थाना पुलिस ने बासनी गांव में मोबाइल से जुआ खेलते दो को किया गिरफ्तार

नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बासनी कस्बे में मुखबीर की सूचना पर सट्टा जुआ के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मोबाइल फोन के माध्यम से अंकों पर दांव लगाकर सट्टा खेलते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी व सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुल्तान हिन्द मस्जिद के पास कुछ लोग मोबाइल से सट्टा खेल रहे हैं। इस पर उपनिरीक्षक शिवराम मय जाप्ता ने मौके पर दबिश देकर मोहम्मद शाहीद और मोहम्मद हसन उर्फ सत्या को दस्तयाब किया। सदर थानाधिकारी सुरेश कंस्वा ने बताया कि बासनी में लगातार नये ट्रेंड से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी जिसमें मोबाइल के किसी गेम में आमने सामने बैठकर जुआ खेलने की जानकारी मिल रही थी। मुखबिरी के आधार पर कार्रवाई की गई तो लोग हत्थे चढ़े हैं लेकिन बासनी गांव में अभी और कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा सकता है। आने वाले दिनों में जुए के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ राशि के रूप में 6500 रुपये और सट्टा सामग्री बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद शाहीद (40) नया मोहल्ला और मोहम्मद हसन (52) जिन्दरान मोहल्ला, बासनी के निवासी हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में कांस्टेबल मनीराम, राजुराम, जितेन्द्र, रमेश, सेठाराम और सुरेंन्द्र की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *