महंगी दर पर खरीद का आरोप:खेल शिक्षण संस्थान एलएनआईपीई में कंप्यूटर खरीद में धांधली, कंप्यूटर की शिक्षा देने 1-1लाख के डेस्कटॉप खरीदे

देश के प्रतिष्ठित खेल शिक्षण संस्थान एलएनआईपीई में महंगी दर पर कंप्यूटर खरीदने का मामला सामने आया है। मार्च-अप्रैल 2024 में कुल 50 कंप्यूटर (डेस्कटॉप) खरीदे गए थे, जिसके एवज में शाजापुर की क्विक कंप्यूटर्स को लगभग 49 लाख का भुगतान करने की बात सामने आई है। आरोप ये है कि महंगी दर पर कंप्यूटर खरीदे गए। फिजिकल एजुकेशन के लिए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को केवल कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान दिया जाता है। इसे सिखाने के लिए आई 7 विंडोज 11 प्रोफेशनल स्पेसिफिकेशन के डेस्कटॉप खरीदे गए। इसका 97977 रुपए प्रति डेस्कटॉप की दर से 49 लाख का भुगतान किया गया। 2004 में कंप्यूटर खरीद में धांधली ऐसे समझें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *