महतारी वंदन की तरह एक और योजना आएगी:सरकार भूमिहीन श्रमिकों देगी 10 हजार, मुख्यमत्री बोले- जल्द खातों में ट्रांसफर होंगे पैसे

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की तरह एक और योजना जल्द शुरू होगी। इसमें गांवों में रहने वाले गरीब भूमिहीन श्रमिकों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसका एलान रविवार को खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंेने कहा कि योजना की तैयारी पूरी कर ली गई। जिलों के कलेक्टर के जरिए भूमिहीन श्रमिकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। ये बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने सारंगढ़ जिले में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा- ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा। वो आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में CM विष्णुदेव और डिप्टी CM अरुण साव को 137.41 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भूमिपूजन करने पहुंचे थे। इन कामाें में 47.87 करोड़ के 84 कार्यों का लोकार्पण और 89.54 करोड़ रूपए के भूमिपूजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- 20 वर्षों तक सारंगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। हाल ही मंे केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्होंने 3 लाख 88 हजार अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। आगामी अप्रैल माह में राज्य को 3 लाख आवासों की स्वीकृति और मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी वालों को भी आवास मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमनें- छत्तीसगढ़ के दस जिलों में 61 हजार लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया है। पीएससी घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का विश्वास परीक्षा प्रणाली में फिर से लौटा है। मुख्यमंत्री साय ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर किसानों के सिंचाई विद्युत पंप सहायता योजना का नाम डॉ. खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना करने की घोषणा भी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *