महर्षि दयानंद बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित

महर्षि दयानंद बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। शाला प्रधान सुमति माहेश्वरी ने बताया कि कक्षा दसवीं के दीक्षांत (विदाई समारोह) का आयोजन हुआ। शुभारंभ आचार्य मधु लुक शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोचारण सहित देव यज्ञ से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने तिलक लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आर्य समाज के प्रधान भूदेव आर्य, मंत्री राजेंद्र काबरा, शिक्षण संस्था सचिव अभय देव आर्य का श्रीफल भेंट व ओउम दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान कक्षा नवमी की छात्राओं ने तिलक लगाकर कक्षा दसवीं की छात्राओं को विदाई दी। छात्राओं ने देशभक्ति व राजस्थानी गीतों पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथि अभयदेव आर्य ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शाला में शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दिए जाते हैं। भविष्य में भी वे खूब मेहनत करें, इसी से सफलता मिलती है। सभी परीक्षार्थियों ने अपने गुरुजनों व अतिथियों से आशीर्वाद लिया। अंत में संस्था प्रधान सुमति माहेश्वरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन ज्योति खेमवानी द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *